झांसी, सितम्बर 27 -- Jhansi News: झांसी। गरौठा से पुलिस की मानवीयता की तस्वीर सामने आई है। गरौठा कोतवाली में बैठे किसान नेता अब्बू महाराज को हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्र ने तत्काल उन्हें संभाला और सीपीआर के साथ कृत्रिम सांस दी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर दी गई प्राथमिक सहायता से उनकी जान बच सकी। समाजसेवी और किसान नेता अब्बू महाराज किसी काम के सिलसिले में गरौठा कोतवाली पहुंचे थे। वह कोतवाली परिसर में बैठे हुए थे कि तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। हालात की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्र ने तत्काल मोर्चा संभाला। उन्होंने अब्बू महाराज को सीपीआर दी और कृ...