झांसी, सितम्बर 19 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रक्सा टोल प्लाजा पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक डीजे में अचानक आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। टोल कर्मियों ने तीन फायर सिलेंडरों से आग पर काबू पाया। वहीं बड़ी घटना टल गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रक्सा टोल प्लाजा और आरएस रेजिडेंसी की गणेश प्रतिमाओं को पटनिया बंद पर विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था।

घटना का विवरण विसर्जन यात्रा के आगे चल रहे डीजे में अचानक वायरिंग शॉर्ट होने से आग लग गई। धुआं और लपटों से वहां हड़कंप मच गया। लोग चीखने लगे। उन्होंने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक लपटें ऊपर उठने लगीं। रक्सा टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बिना देर किए फायर सिलेंडरों से आग पर काबू पाया। डीजे के अभिषेक ने बताया कि अचानक वायरिंग में आग लग गई, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी...