झांसी, सितम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्र में खेतों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पिछले तीन-चार दिनों से मगरमच्छ कभी सड़क तो कभी खेतों में घूमता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है और मगरमच्छ को जल्द पकड़ने की मांग की है। बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुटेरा में फुटेरा माता मंदिर के पास हनुमान खिरक रोड किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी से निकलकर एक मगरमच्छ खेत में पहुंच गया। लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी भरा हुआ है। इसी दौरान पानी से भरे खेत में मगरमच्छ को घूमता देखकर ग्रामीणों और राहगीरों में डर का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बरुआसागर में मगरमच्छर फैला रहा दहशत मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। ग्रामीणों न...