Jhansi News: खुले आकाश ने बढ़ाई उमस-गर्मी, बेचैनी
झांसी, सितम्बर 24 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। भादौं के तीसरे सप्ताह में मौसम तल्ख हो गया है। बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद आकाश एकदम साफ हो गया। गुरुवार सुबह से धूप ने बुंदेलों को मुश्किलें बढ़ा दीं तो उमस-गर्मी चरम पर रही। जिससे घर में भी दिन बेचैनी में कटा। हालांकि शाम को बादलों ने मन मोहा। पर, बारिश नहीं हुई। मौसम का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को मामूली बारिश का अनुमान है। जबकि शनिवार और रविवार को तेज बारिश हो सकती है। मौसम के उतार चढ़ाव में अधिकतम पारा 31 तो न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह 6.05 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त बादलों ने शहर घेर रखा था। धीरे-धीरे आकाश साफ हुआ। फिर धूप और बादलों के बीच जुलगबंदी हुई। हालाकि 10.30 बजे से शहर पर धूप गालिब होने लगी। जिससे जमीन से छूटे भभक से उमस बढ़ गई। इसके बाद लगातार मौसम में तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.