झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। समथर में शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार शटर डाउन कर भाग गए। वहीं टीम ने किराना और मिठाई की दुकान से नमूने लेकर जांच को भेज हैं। समथर स्थित बाजार में शुक्रवार को माहौल सामान्य था। तभी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र पाल सिंह खाद सुरक्षा अधिकारी, प्रशांत यादव, सत्यम, भारती सहित अन्य टीम के साथ जांच करने पहुंचे। जहां ही गाड़ी रुकी तो पूरे बाजार में खलबली मच गई। खाद्य विभाग के छापे की खबर से दुकानदार दनादन शटर गिराकर सरकने लगे। कुछ दुकानों के शटर डाउन कर इधर-उधर खडे़ हो गए। यह भी पढ़ें- शासन ने नामित टीम ने की छापेमारी लिए, 18 नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौराहे पर स्थित एक किराना दुकान पर पहुंची। ...