झांसी, सितम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे पशु को बचाने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घबरा पशु ने बचाने कुएं में उतरे युवक पर हमला कर दिया। युवक ने रस्सी के सहारे किसी तरह अपनी जान बचाई।बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने मवेशी को करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिरा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसे बचाने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी दौरान एक युवक रुपेश रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। लेकिन कुएं के अंदर पशु ने उसे पर दो बार हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह रस्सी पकड़कर ...