झांसी, जुलाई 2 -- Jhansi News: झांसी। जालौन के कोंच रोड पर भीषण हादसा हुआ। गांव मिरोना के पास बेटे की शादी के कार्ड बांटकर आ रहे बाइक सवार को कार ने कुचल दिया। हादसे में घायल अधेड़ की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। घर में शादी की तैयारियां गम में बदल गई। जालौन के कोंच थाना क्षेत्र के गांव चांदनी में रहने वाले श्यामबाबू वर्मा (52) खेती-किसानी का परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके बड़े बेटे संजय की 6 जुलाई को बारात जानी थी। इसको लेकर घर में सारी तैयारियां हो गई थी। बुधवार की शाम श्यामबाबू कार्ड बांटने उरई रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह मिरोना गांव के पास एक डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं श्यामब...