झांसी, नवम्बर 5 -- Jhansi News: झांसी। सकरार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने थाने में फॉलोअर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशांबी के पिपरी थाने के रसूलपुरा ब्योर गांव के रहने वाले रामसुख सरोज का 33 वर्षीय बेटा नरेश कुमार सरोज सरकार थाने में फॉलोअर के पद पर थे। बुधवार की देर रात कोई सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह सड़क पार करने लगे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर गिरे और वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल को ...