झांसी, जुलाई 21 -- Jhansi News: झांसी। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग में जो भी ढाबे रेस्टोरेंट हों वह खाने की सूची को डिस्प्ले करें। शिवालय मार्ग में जो भी झाड़ियां हों उन्हें कटवाएं। पानी भराव हो तो उसे ठीक करें। डीजे सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन से ही बजे। सीधे तौर पर कहा कि यदि कोई कांवड़ यात्रा में विघ्न डाले या किसी तरह की अफवाह फैलाए तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा पर जनपद में कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने धार्मिक गुरुओं व गणमान्य नागरिकों को बुलाया। उन्होंने कांवड़ यात्रा व चैहल्लम के दौरान डीजे म्यूजिक सिस्टम सुप्र...