झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव, सुधांशु त्रिपाठी, राहुल रिछारिया, डॉक्टर बलवान सिंह यादव, राजेंद्...