झांसी, अक्टूबर 30 -- Jhansi News: सूर्य नमस्कार करते समय बिजली पोल की चपेट में आने से लगा करंट झांसी,संवाददाताकरंट लगने से पूर्व सैनिक की शुक्रवार मौत हो गई। वह नहाकर घर के बाहर सूर्य नमस्कार कर रहे थे। तभी अचानक लोहे के बिजली खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गए।नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा में रहने वाले प्रेम प्रताप(53) बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। प्रेम प्रताप के बेटे युवराज सिंह ने बताया कि उसके पिता आर्मी से रिटायर्ड थे। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ दस बजे पिता नहाकर घर के बाहर चबूतरे पर सूर्य नमस्कार कर रहे थे। इस दौरान उनके पास में लगे लोहे के बिजली पाल में करंट लग गया। करंट का झटका लगने पिता बेहोश हो गए। यह देख परिजन दौड़े और इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हे म...