झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी। कस्बा लुहारी के श्री श्री 1008 दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास साध्वी सुधा भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत के माहात्म्य का वर्णन करते हुए भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा बताई। उनके प्रवचनों और भजनों से आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथा शुरू होने से पहले आचार्य शुभम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। यजमान रचना गौरव सिंह ने पूजन प्रक्रिया संपन्न की। इसके बाद साध्वी सुधा भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और अच्छे कर्मों को अपनाना चाहिए। कथा व्यास ने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई 'निर्मल मन जन सो मोहि पावा। मोहि कपट छ...