झांसी, अगस्त 10 -- Jhansi News: झांसी( कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पेट्रोलिंग अधिकारी प्रणवीर सिंह के नेतृत्व में कांवड़ियों के साथ चल रहे दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहनों पर रेडियम पट्टियां लगाई गईं। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टोल प्लाजा लुहारी सहित हाईवे के विभिन्न स्थानों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव (रेडियम) पट्टियां लगाकर रात्रिकालीन आवागमन के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस एवं पेट्रोलिंग अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता ब...