झांसी, अगस्त 15 -- Jhansi News: झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टे के ट्रांजेक्शन का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, Rs.2,700 नकद और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी वेबसाइट और आईडी मिली हैं। मामले में पुलिस कई अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...