झांसी, अगस्त 11 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। विकास खंड की ग्राम पंचायत धमनापायक में मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्थाओं को देखा। एसडीएम रसोई घर में पहुंचे। जहां मिड डे मील की गुणवत्ता परखी। उन्होंने वहां बने भोजन को चखकर देखा। इसके बाद गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में मिली कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सबसे पहले विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, स्मार्ट बोर्ड, कक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मिडडे मील की रसोई में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता जांची और स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता परखी। विद्यालय के शौचालय और खेल मैदान की व्यवस्थाएं भी देखीं, जो संतोषजनक मिलीं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पटेहरा और जमालपुर के बीडीओ ने गौशाल...