Jhansi News: एसएसपी ने किया निरीक्षण दिए निर्देश
झांसी, अक्टूबर 16 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार में रखे शस्त्रों, कारतूसों, अभिलेखों तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण कर उनके समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस कैंटीन, रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आरक्षी बैरक तथा आरक्षी आवास कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को कैंटीन में उच्च गुणवत्ता की सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्कूल व बैरकों की व्यवस्थाओं को सुदृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.