झांसी, अक्टूबर 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शारदीय नवरात्र पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को इसी कड़ी में यातायात पुलिस झांसी ने महिला सशक्तिकरण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति एक विशेष कार्यक्रम कर महिला सिपाहियों ने यातायात की कमान संभाली। शहर के व्यस्त चौराहों इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, जीवन शाह तिराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा आदि पर करीब 100 एनसीसी महिला कैडेट्स और उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षियों ने यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन किया। क्षेत्राधिकारी यातायात मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात मुकेश कुमार सिंह ने एनसीसी महिला कैडेट्स को यातायात संचालन संबंधी आवश्यक इशारों, रोड सेफ्टी और सुरक्षित यातायात प्रबंधन के बारे म...