झांसी, सितम्बर 19 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। आधा भादौं निकल गया। लेकिन, मेघ अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उरते। शनिवार सुबह से घने बादलों ने शहर घेरा। कई बार पानी अब बरसा के कब बरसा की स्थिति बनी। पर, पल में निकली धूप ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी। हालांकि शाम मौसम सुहाना हुआ। पर, शहर झमाझम बारिश को तरस गया। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को सुबह से मौसम बदला-बदला रहा। रात बूंदाबांदी हुई। जिसमें शहर की गीली हुई। सुबह 6.03 बजे सूयार्ेदय हुआ। उस वक्त घने बादल शहर को घेरे रहे। 7 बजे के करीब हल्की बूंदें टपकीं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बूंदाबांदी के बाद सरके बादल, उमस का सितम बरकरार इसके बाद आकाश साफ होने लगा। 8.30 बजे फिर बादलों ने शहर घेरा। लेकिन, बारिश नहीं हुई। 10.30 बजे हल्की धूप ने द...