झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: झांसी। झांसी से गांवों से शहर तक भारी बारिश कहर बनकर बरसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव गांव सिंगार में उफनाए नाले में वृद्ध बह गया। गुरुवार को 14 घंटे के बाद उसका शव रेस्क्यू के बाद बरामद किया गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सिंगार के रहने वाल 75 वर्षीय किशोरी लाल किसान व पशुपालक थे। बीती देर रात वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं के बाड़े की तरफ जा रहे थे। इसी बीच झमाझम हो रही बारिश से पास से निकला नाला उफना गया। नाले से करीब 5-6 फीट ऊपर से पानी बहने लगा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: नाले में बहा बुजुर्ग, 14 घंटे बाद मिला शव जैसे ही किशोरी लाल नाला पार करने लगे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। वह संभल नहीं सके और पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। किशोरी के नाले में ब...