झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन के बाद लाभार्थियों को रिफिल गैस सिलेंडर की आपूर्ति करीब साल से नहीं हो रही है। इसी बात को लेकर कुछ उपभोक्ता गैस वितरक से मिल चुके। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के पास पहुंचे। सभी ने समस्या बताई। छनियापुरा में रहने वाली दामिनी रजक, स्वाती, कोमल कुशवाहा, राजकुमारी पाखरे, हेमा श्रीवास, आशा पाखरे, राजकुमारी, गुनगुन पाखरे, बेवी साहू आदि महिलाओं ने समस्या बताई। जिस पर डीएसओ ने अधीनस्थ को निर्देश दिए कि वह समस्या का तुरंत निराकरण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...