झांसी, जुलाई 20 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी में दबंगों की खुलकर दबंगई सामने आई है। एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। रविवार को इसका किसी ने वीडियो वॉयरल कर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नवाबाद थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने कुछ युवकों पर लगातार मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

छात्र का आरोप झांसी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र दानिश ने नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को कॉलेज कॉन्सर्ट के बाहर मामूली विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ि...