Jhansi News: आवास योजना के विरोध में धरना, तत्काल निरस्त की मांग
झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी। कोछाभाँवर, टांकोरी, मुस्तरा एवं पिछोर, में आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित आवास विकास योजना संख्या के विरोध में ग्रामीणों ने कचहरी चौराहे गांधी उद्यान में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे डॉ बी के गुप्ता ने बताया कि आवास विकास परिषद द्वारा इन गांव की उपजाऊ व्यावसायिक जमीनों को अधिग्रहण करने की योजना है, जबकि इन गांवों के ग्रामीणों के अनुसार सारी की सारी जमीन सिंचित तथा उपजाऊ है। इसके बाद भी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को दबाकर बैठे हैं, इसलिए जब तक यह योजना निरस्त नहीं होगी, हमारा आंदोलन चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.