Jhansi News: आर्थिक तंगी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव गयारई में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि कर्ज और आर्थिक तंगी से यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव ग्यारई निवासी 45 वर्षीय राजा भैया मोंठ तहसील के गांव सिमरिया में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। बीती देर रात वह घर आया और परिजनों के साथ खाना-खाकर सोने चला गया। देर रात वह उठा और बंखरी में गया। वहां लोहे एंगिल से रस्सी के सहारे फंदा बनाया और झूल गया। शुक्रवार को परिजन नींद से जागे तो उसकी कोई आहट नहीं हुई। मृतक के बेटे दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बखरी में पापा का शव फंदे पर झूल रहा था। यह देखकर पैरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.