झांसी, अक्टूबर 26 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी से सटी धार्मिक व पर्यटन नगरी श्री रामराजा सरकार ओरछाधाम मंदिर में शरद पूर्णिमा के बाद दर्शन और आरती की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। मंगलवार से शीतकालीन व्यवस्था लागू होगी। निवाड़ी (मध्य प्रदेश) कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि सुबह मंदिर के पट नौ बजे खुलेंगे, जबकि शाम को श्रद्धालु सात बजे से भगवान के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर की नई समय-सारणी को देखते हुए रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी। दोपहर में राजभोग आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंदिर की नियमित पूजा-अर्चना और आरती की परंपराओं का पालन किया जाएगा।

शीतकालीन दर्शन समय-सारणी शाम सात बजे खुलेंगे मंदिर के पट दोपहर में पट बंद रहने के ...