झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जारी सूचना में कहा कि 24 अक्टूबर (शनिवार), 2026 को विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि विशेष कैम्प में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। यह भी पढ़ें- Banda News: आज लगेगा विशेष वोटर र...