झांसी, अक्टूबर 22 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। बुंदेलखंड की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने के लिए कदम बढ़ाने लगी है। इसकी मिसाल ग्राम खिलारा में देखने को मिलती है। अनीता ने सरकारी योजना से पशु आहार यूनिट की स्थापना कर ली है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने और उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कई अभिनव पहल कर रही है। इसी कड़ी में झांसी के मऊरानीपुर विकास खंड में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित पशु आहार बनाने की कंपनी ने कई महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करते हुए उन्हें लखपति दीदी के रूप में पहचान दी है। ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं ग्राम खिलारा की रहने वाली अनीता, जिन्होंने उद्यमिता के सहारे अपनी पहचान कायम की है। मऊरानीपुर विकास खंड के 55 से अधिक महिला समूहों की 500 से अधिक ...