झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी/बबीना, संवाददाता। गांव नया खेड़ा स्थित औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (आईजीआईएल) की बबीना इकाई की फायर एनओसी पर असमंजस बरकरार है। सूत्र बताते हंै कि 2017 से अब तक इसका कोई रिकार्ड सामने नही आया है। जबकि कंपनी अधिकारी सबकुछ ओके बता रहे हैं। इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में औद्योगिक विस्फोटक बनते हैं। मार्च महीने में यहां विस्फोट से एक संविदा कर्मचारी नवल यादव की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जानकारी के विस्फोट किया जाता है। जिससे घरों की दीवारें हिल जाती हैं। शीशे टूट जाते हैं। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी कई सवाल खड़े किए थे। आरोप है कि एक्सप्लोसिब्स फैक्ट्ररी बिना एनओसी के चल रही हैं। सूत्रों की मानें साल 2022 में कंपनी द्वारा ...