झांसी, जुलाई 28 -- Jhansi News: झांसी। अषाढ़ शुक्ल पक्ष के चतुर्दशी तीखी धूप, गर्म हवाएं, बे-जोड़ उमस और गर्मी के साथ आई। भरी दुपहरी मौसम चैत्र यानी अप्रैल जैसा नजर आया। जिससे बंदे पसीने से तर-ब-तर रहे। सूरज पूरे रौ में रहा। घर, दुकान, मकान, जमीन भभक उठी। जिससे शहरी बिलबिला उठा। हालांकि शाम फिर घने बादलों ने डेरा डाला। लेकिन, एक बूंद तक नहीं पड़ी। हालांकि शाम गहरी होते ही बिखरे-बिखरे बादल मिले। डेरा डाला। कुछ देर को राहत की हवा चली। पर, बुंदेलों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वहीं गुजरे, पांच दिनों से बादल हर रोज लटके-झटके दिखा रहे है। जिससे मौसम से ताप में करीब दो डिग्री की उछाल दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आफत में कटा दिन, रात उमस ने छीना आराम अधिकतम पारा 35 तो न्यूनतम 27 डग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से मौसम काफी तल्ख रहा। ...