झांसी, नवम्बर 4 -- Jhansi News: उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन फोटो 15 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देते यूनियन के पदाधिकारी झांसी,संवाददाता

निजी बसों के संचालन पर यूनियन का विरोध मंडल में विभन्नि स्थानों से नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहीं निजी बसों के खिलाफ उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। इन बसों के अवैध संचालन से परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान होने और निगम कर्मचारियों के हित प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए यूनियन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम झांसी क्षेत्र को सौंपा। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकित पटेल के नेतृत्व और क्षेत्रीय मंत्री रियाजुल हक की मौजू...