Jhansi News: अपहरण के आरोपी दबोचा, किशोरी बरामद
झांसी, नवम्बर 16 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर), संवाददाता। बरुआसागर थाना पुलिस ने करीब चार महीने से लापता किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि नौ अक्तूबर को महिला द्वारा रिपोर्ट कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बताया, 14 नवंबर की रात किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के न्यायालय में दिए बयान और धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविन्द उर्फ प्यारेलाल को दबिश देकर धर-दबोचा। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां उसे उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.