झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी (मोंठ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोंठ का झांसी मंडल के अपर निदेशक ने सहयोगात्मक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्था एवं गुणवत्ता मानकों का गहनता से अवलोकन किया। अफसर-कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सबसे पहले वह ओपीडी पहुंचे। जहां जानकारी ली। इसके बाद आईपीडी, ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने विभागवार व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा उपचार प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा भावना क...