Jhansi News: अनुपस्थित मिले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण
झांसी, अक्टूबर 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने मंगलवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण में कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बाबाय ब्लॉक बड़ागांव पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, फार्मासिस्ट नीलू सचान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में स्टाफ नर्स राजकुमारी तथा स्टाफ नर्स मयंक तिवारी 09 अक्टूबर से 13 तक और डॉ हना रफत अगस्त से अनुपस्थित पाई गईं। सीएमओ ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों एवं चिकित्सक के अनुपस्थित दिवसों का वेतन नियमानुसार सक्षम अधिकारी की अनुमति के उपरांत ही आहरित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.