Jhansi News: अधेड़ ने विषाक्त खाकर दी जान
झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में अधेड़ ने विषाक्त खाकर जान दे दी। गांव महेबा कमरे में वह तड़पता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव महेबा निवासी 48 वर्षीय रामकेश पटेल बीती देर रात घर पर थे। तभी वह अंदर के कमरे में गए। वहां उन्होंने विषाक्त निकाला और गटक लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिससे परिवार घबरा गए। जैसे ही जहर की बात सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन सरक गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि पता नहीं किन कारणों से यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.