झांसी, अक्टूबर 5 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब, झांसी का चौथा अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) एवं अवार्ड समारोह एक होटल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सराओगी ने सभी सदस्यों का स्वागत से किया। मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीति शास्त्री मौजूद रहीं। समारोह के दौरान निवर्तमान बोर्ड की प्रेसिडेंट ओमनी राय एवं वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल ने नव-निर्वाचित बोर्ड को विधिवत कार्यभार सौंपा। नवीन बोर्ड में प्रेसिडेंट मोनिका कोचर, वाइस प्रेसिडेंट तमन्ना राय, ट्रेजर संयुक्ता शर्मा तथा सेक्रेटरी प्रेरणा हजेला को जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली फाउंडिंग मेंबर्स सोनिया सिंह,रचना कुदरिया,ट्विंकल बंसल, एवं सिमरित जिज्ञासी को व...