झांसी, जुलाई 3 -- Jhansi News: झांसी। सीपरी बाजार में व्यापारी चेतना चौपाल लगाई गई। जिसमें अतिक्रमण पर चर्चा हुई। वहीं लगातार आ रही शिकायतों पर व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू ने भी नाराजगी जाहिर की। सीपरी बाजार में नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण दस्ता एवं पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने अनाउंस कर साफ किया कि किसी भी हद पर या किसी भी व्यापारी के द्वारा किए गए अतिक्रमण का समर्थन नहीं किया जाएगा। बाजारों को स्वच्छ सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प प्रत्येक व्यापारी को निभाना होगा। अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल स्वयं आगे आकर विभागों को कार्रवाई के लिए प्रेरित करेगा। व्यापारी चेतना चौपाल में व्यापारियों की शिकायतें सुनीं। सुझाव दिए गए। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने झांसी व्यापार मं...