झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी। गणेश चतुर्दशी पर जिस तरह से ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ सिद्धि-विनायक की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। अनंत चतुर्दशी पर उससे भी कहीं बेहतर माहौल में उनकी विदाई हुई। शुक्रवार रिमझिम फुहारों के बीच रानी के शहर झांसी में दीपावली-होली सा नजारा रहा। उड़ते रंग अबीर गुलाल, छुटती आतिशबाजी और ठुमके लगाते बुंदेलों के बीच बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। जलस्रोतों पर गणेश जी की नम आंखों के बीच अंतिम आरती हुई और अगले बरस जल्दी आने के वादे पर पानी में प्रतिमा विसर्जित की गई। शुक्रवार को गांवों से शहर तक उत्सवी माहौल रहा। । फिल्मी तरानों पर बुंदेलों ने जमकर ठुमके लगाए। यह भी पढ़ें- Etah News: अगले बरस जल्दी आने की कामना कर धूमधाम से विदा किए गणपति बप्पा मोरया शहर के जलस्रोतों पर सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्...