नई दिल्ली, जून 3 -- हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। चीन के दिग्गज ऑटोमेकर भारत में अपनी धाकड़ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें iCar V23 और Jetour T2 भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।Jetour T2 Plug-in Hybrid जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारत में ग्लोबल जेटूर T2 पर बेस्ड प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इसकी एंट्री दिवाली 2026 के आसपास हो सकती है। इस नई एसयूवी का इंडियन मार्केट में एक अलग नाम होगा। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी की मैन्युफैक्चरिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ब्रैंड के अपकमिंग ग्रीनफील्ड मैन्युफैक...