नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- Jeevan Pramaan 30 November Deadline: अगर आप पेंशन लेते हैं या आपके घर में कोई पेंशनर्स है, तो 30 नवंबर की तारीख याद रखना जरूरी है। पेंशन पाने वाले लोगों को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। इसके लिए सरकार ने जीवन प्रमाण की डिजिटल सुविधा दी है, जिससे बुजुर्गों को बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। लेकिन ध्यान रहे हर पेंशनर्स इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। दो खास केटेगरी के पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट डिजिटल की जगह फिजिकल तरीके से जमा करना होगा।किन पेंशनर्स को नहीं मिलेगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा? डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) की सुविधा दो तरह के पेंशनर्स के लिए नहीं है। 1. दोबारा शादी करने वाले पेंशनर्स: जिन पेंशनर्स ने दोबारा शादी कर ली है, वह डिजिटल...