नई दिल्ली, जून 11 -- JEECUP Answer Key 2026 Download link , jeecup.admissions.nic.in : उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन की दौड़ अब अपने अगले चरण में पहुंच गई है। 'जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश' (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो छात्र इस राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।2 से 9 जून तक हुई थी परीक्षा, लाखों छात्रों को था इंतजार इस साल जेईईसीयूपी (JEECUP 2026) परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा स...