नई दिल्ली, जून 26 -- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने JEECUP 2026 की पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन (चॉइस फिलिंग) और चॉइस लॉक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। यह काउंसलिंग फिलहाल राज्य के विभिन्न संस्थानों में इंजीनियरिंग और अन्य डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं, फार्मेसी (Pharmacy) कोर्सों की काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रदेश के 365 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी मॉडल व 162 निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाएं शामिल हैं। इनमें कुल 1,20,984 सीट हैं...