नई दिल्ली, फरवरी 17 -- JEE Main 2026 Topper : दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन 2026 परीक्षा में पूरे 100 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में पूरे 100 परसेंटाइल पाने वाले देश के 12 होनहार छात्रों की सूची में उनका नाम टॉप पर है। 17 वर्षीय श्रेयस राष्ट्रीय राजधानी में पंजाबी बाग के एक पीजी में रहते हैं। पहले प्रयास में जेईई टॉप करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हालांकि मैंने जेईई मेन की तैयारी 2019 से ही शुरू कर दी थी। तब में छठी क्लास में था। लेकिन केवल दो साल पहले ही मैं अपने माता-पिता से दूर पंजाबी बाग में एक पीजी में शिफ्ट हो गया था। मेरे माता पिता ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। मैथ्स के प्रति मेरे जुनून ने मुझे जेईई की ओर खींचा। मेरा लक्ष्य देश के शीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.