नई दिल्ली, जनवरी 20 -- JEE Main 2026 Session 1 Exam guidelines, dress code : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले सेशन का एग्जाम कल बुधवार से शुरू होने जा रहा है। छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। केन्द्र में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। एनटीए ने कहा है कि 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सात से 8.30 बजे सुबह तक प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, तीन से छह बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। देर से आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। जनवरी सत्र की जेईई पेपर वन की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.