नई दिल्ली, मई 18 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद देश भर में एक नया और अनोखा विवाद खड़ा हो गया है। इस साल कई ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं जहां देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई मेन' (JEE Main 2026) को अच्छे अंकों से पास करने वाले छात्र सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं या उन्हें उम्मीद से बेहद कम नंबर मिले हैं। इस अजीबोगरीब स्थिति के बाद छात्रों और अभिभावकों ने सीबीएसई द्वारा इस साल लागू किए गए नए डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम यानी 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) को इसका मुख्य जिम्मेदार ठहराया है। नाराज छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि डिजिटल कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान तकनीकी खामियों, सॉफ्टवेयर ग्लिच और एग्जामिनर की लापरवाही के कारण बच्चों के भविष्य के साथ ...