नई दिल्ली, अगस्त 5 -- बेहद कम संसाधनों के बीच कर्नाटक के श्रीकंठा एस. एन. ने ऐसा मुकाम हासिल किया, जो देश के लाख युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया। बेंगलुरु के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्रीकंठा एस. एन. ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। , सरकारी स्कूलों से पढ़े इस छात्र ने बिना किसी महंगी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के भरोसे जेईई मेन्स परीक्षा पास की और अब उसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (IIITDM), कांचीपुरम में दाखिला मिल गया है। IIITDM से अब वह बीटेक करेंगे। यह सफलता साबित करती है कि महंगी कोचिंग न करके भी जेईई जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।मजदूरी करते हैं माता पिता श्रीकंठा के माता-पिता जयश्री और शेखरप्पा बेंगलुरु के पीन्या स्थित एक गारमेंट फैक्...