नई दिल्ली, मई 17 -- IIT JEE Advanced 2026 Exam Day Rules, Dress code: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 की परीक्षा आज, 17 मई 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा दो अनिवार्य शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हो रही है। आईआईटी अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बेहद कड़े नियम, रिपोर्टिंग टाइम और एक विशेष ड्रेस कोड लागू किया है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों ही पेपरों में शामिल...