नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- JEE Advanced 2026: IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 का ब्रोशर (सूचना पुस्तिका) आखिरकार जारी कर दिया है। अब सस्पेंस खत्म हो चुका है और परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बिल्कुल साफ हो गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 23 अप्रैल से की जाएगी। आइए जानते हैं कि फॉर्म कब से कब तक भरे जाएंगे, फीस कितनी होगी और आपको किन बातों का खास ख्याल रखना है। इस परीक्षा से जुड़ी तारीखों की कड़ियों पर ध्यान दें तो आवेदन शुरू होने की तारीख 23 अप्रैल 2026 निर्धारित है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 तय की गई है। फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है और एडमिट कार्ड जारी होने का दिन 11 मई 2026 को निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए डी-डे यानी परीक्षा का दिन 17 मई 2026 को तय किया गया है। वहीं रिजल्ट की घोषणा 1 जून 2026 को होगी। ...