नई दिल्ली, जून 1 -- JEE Advanced 2026 : देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 के नतीजे जारी होते ही धनबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार के छात्र तन्मय तनय ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 708वीं रैंक हासिल कर जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।360 में 222 अंक हासिल कर बनाई खास पहचान तन्मय ने JEE Advanced में 360 में से 222 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले JEE Main में भी उन्होंने 99.94 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह धनबाद के जिला टॉपर बने हैं। जिले के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने इस वर्ष JEE Advanced में सफलता दर्ज की है, जिससे IIT में दाखि...