नई दिल्ली, जुलाई 6 -- हर साल देश के लाखों बच्चे एक ही सपना आंखों में लिए दिन-रात एक कर देते हैं। ये सपना है देश के सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एग्जाम यानी जेईई एडवांस्ड को क्रैक करने का। आईआईटी की उन चंद सीटों के लिए ऐसी रेस लगती है कि बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन इस बार की इस रेस में गुड़गांव के रहने वाले 18 साल के कबीर छिल्लर ने जो कमाल किया है, वो हर किसी के लिए एक मिसाल है। कबीर ने जेईई एडवांस्ड में 360 में से 329 नंबर लाकर ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है। वो रैंक 1 से सिर्फ एक नंबर पीछे रह गए। टॉपर बनना यूं ही नहीं हो जाता, इसके पीछे कड़ी मेहनत तो होती ही है, लेकिन कबीर ने कुछ ऐसी स्मार्ट रणनीतियां अपनाईं, जिन्होंने उन्हें इस गलाकाट मुकाबले में सबसे आगे खड़ा कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि कबीर का पढ़ाई करने का तरीका...