नई दिल्ली, अगस्त 27 -- आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में तीन अटेम्प्ट देने की मांग तेज होती जा रही है। आईआईटी की ड्रीम सीट पाने के लिए जेईई अभ्यर्थियों ने तीसरे प्रयास की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अपना अभियान तेज कर दिया है। छात्रों बीते कई दिनों से ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) और IIT संस्थानों से मौजूदा दो प्रयासों की सीमा पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन याचिका शुरू की गई है, जिस पर 10,000 से अधिक हस्ताक्षर हो चुके हैं। अभियान चलाने वाले छात्रों का लक्ष्य 15,000 हस्ताक्षर जुटाना है। वर्तमान में उम्मीदवारों को दो लगातार वर्षों में अधिकतम दो बार JEE Advanced में शामिल होने की अनुमति है। छात्रों की मांग है कि या तो तीन लगातार वर्षों में तीन प्रयास की अनुमति दी जाए या तीन लगातार वर्षों के भीतर दो प्रयास करने का व...