नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- इंजीनियरिंग में दिलचस्पी लेने वाले छात्रों का सपना होता है कि वो जेईई क्रैक कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में दाखिला ले। लेकिन कई बार छात्रों कुछ अंकों या मामूली कटऑफ से चूक जाते है और सपना अधूर रह जाता है। कुछ ऐसी कहानी थी गौरव खेत्रपाल की। उन्होंने भी आईआईटी में दाखिला लेना चाहते थे, लेकिन 3 बार जेईई क्रैक नहीं कर पाए। इसके बाद बिट्स पिलानी में दाखिला लेने का सपना था, वो भी मामूमी कटऑफ से चूक गया। इसके बाद इनकी इतनी निराशा हुई कि अगर कोई बिट्स पिलानी का नाम ले लेता, तो वो कान को बंद कर लेते। मगर, गौरव खेत्रपाल ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी किस्मत खुद बदली और आज उसी संस्थान ने उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया है। चलिए जानते हैं कि क्या है गौरव खेत्रपाल की कहानी।JEE में नहीं मिली सफलता गौरव खेत्रपाल ने हाल ही म...